USA: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए रूस ने भारत की उम्मीदवारी का किया समर्थन

USA: रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के इस निकाय में किसी भी सुधार के तहत पश्चिमी देशों, खासकर जर्मनी और जापान को अतिरिक्त सीटें नहीं दी जानी चाहिए।USA: 

Read Also- CRIME : ग्राइंडर में खून, शरीर पर चोट के निशान… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया सस्पेंस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘हमारा सैद्धांतिक रुख ये है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के तहत पश्चिमी देशों, खासकर जर्मनी और जापान को कोई अतिरिक्त सीट नहीं दी जानी चाहिए, जो इस समय सैन्यवाद और पुनरुत्थानवाद की राह पर हैं।’’USA: 

Read Also- बंगाल में SIR पर सियासत तेज, दिलीप घोष बोले- चुनाव में जनता ने TMC के बजाय BJP को चुना

उन्होंने कहा, ‘‘हम एशिया, अफ्रीका और लातिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के पक्ष में हैं। हम स्थायी सीट के लिए ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं और साथ ही मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमें अफ्रीकी महाद्वीप के हितों को पूरा करना चाहिए।’’USA: 

लावरोव ने कहा कि रूस अपनी विदेश नीति के माध्यम से ‘‘दुनिया की स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए वे अपने सहयोगियों और रणनीतिक साझेदारों – ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’USA: 

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, जिस पर हम सभी सहमत हो सकते हैं – एकजुट करने वाला एजेंडा, ठोस विचार और परियोजनाएं। आज अंतरराष्ट्रीय सूचना सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से सामने आ रहा है। स्पष्ट रूप से, इन चर्चाओं में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका होनी चाहिए, न कि किसी अन्य सीमित मंच की।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterPunjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *