बीजेडी के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह बीजेपी में शामिल होकर कही ये बात

Prabhas Kumar Singh joins BJP

Prabhas Kumar Singh joins BJP: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले बीजेडी के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए।ओडिशा की बारगढ़ सीट से सांसद रह चुके सिंह के मुताबिक बीजेडी में अब सम्मान नहीं रहा।दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और दूसरे कुछ वरिष्ठ नेताओँ की मौजूदगी में बीेजेपी में शामिल होने के बाद प्रभास सिंह ने कहा कि नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी में ओडिशा अस्मिता, कला, संस्कृति और विरासत के लिए गौरव नहीं बचा।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में और बीते दस साल में महिलाओं, युवाओँ और समाज के सभी वर्गों के लिए उनकी सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया।

Read also-केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: बीजेपी के मेनिफेस्टो में समाज के हर वर्ग के लिए रोडमैप

प्रभास कुमार सिंह, BJP में शामिल होकर कही ये बात..
“बीजेडी शुरू से जो एम्स और ऑब्जेक्टिव था, वो अभी नहीं है। अभी जो इंटरनल डेमोक्रेसी था, जो सेल्फ रिस्पेक्ट था, डिग्निटी था अभी बीजेडी में नहीं है। हमने अनुभव किया कि इसी टाइम में काम करना बीजेडी में मेरे को बहुत तकलीफ हुआ। एंड मैं काफी मेरा कार्यकर्ता के साथ बातचीत हुआ। मैंने सोचा ऐसे तो मैं काम नहीं कर पाऊंगा इसलिए रिजाइन कर दिया बीजेडी से।”

सब लोग बोला कि अब बीजेपी जॉइन करो हम सब लोग आपके साथ हैं तो मैं आज जॉइन किया। अब मैं आभार व्यक्त करता हूं, हॉनरेबल प्राइम मिनिस्टर मोदी जी एंड अवर प्रेजिडेन्ट नड्डा जी(Honorable Prime Minister Modi Ji and Our President Nadda Ji,), होम मिनिस्टर अमित शाह जी एंड अवर पार्टी प्रेजिडेंट शामिल सबको कि हमें आज पार्टी में शामिल किया। इतना बड़ा पार्टी है, आज जहां पर काम करने के लिए मौका एक और यहां पर एक रिस्पेक्ट है, डिग्निटी है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *