ओडिशा: झारसुगुड़ा में नाव पलटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हुई

Odisha News

Boat capsizes in Odisha: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार को नाव पलटने से पांच और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने कहा कि ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मियों ने शुक्रवार को नाव पलटने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया और नदी से पांच और शव बरामद किए।उन्होंने बताया,”पहले दो शव बरामद किए गए थे, बाद में पांच और डेड बॉडी बरामद की गई। जिसके बाद संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है।हीराकुंड से बरामद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

Read also-Rae Bareli: प्रियंका गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा अभी वो जीत के लिए आश्वस्त कैसे हैं?

अधिकारी ने कहा, “पांच स्कूबा डाइवर अपने हेडगियर में कैमरे लगाए हुए बचाव अभियान में शामिल हुए और दो महिलाओं और तीन लड़कों के शव बरामद किए। बचाव अभियान अभी भी जारी है।”सभी मृतक पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खरसेनी इलाके के रहने वाले हैं।ये घटना तब हुई जब करीब 50 यात्री ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा में मंदिर से दर्शन करके नाव से लौट रहे थे।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव झारसुगुड़ा के रेंगाली इलाके में सारदा घाट पहुंचने ही वाली थी कि तभी अचानक पलट गई।उन्होंने बताया कि वहां रहने वाले मछुआरों ने 40 यात्रियों को बचाया।सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रशासन ने शवों के परिवहन की व्यवस्था की है।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया।

एसपी स्मित परमा ने बताया कि जो घटना हुई उसके तुरंत बाद हमारे साइड से सभी जुट गए। हमारी टीम पूरा गोताखोर सबको मोबिलाइज किया गया था। कल शाम से जो रेस्कयू ऑपरेशन चल रहा है आज सुबह तक सब मिलाकर अब तक टोटल सात डेड बॉडी रिकवरी की गई है। उनको पोस्टमार्टम के लिए पहले ही शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स को भी हमने यहां बुला लिया है। बाकी तुरंत सारी चीजें एक्सपर्टाइज हो और तुरंत सभी लोगों के अंदर चीजें हैंडओवर कर दी जाए। हमारे स्टेटमेंटस के हिसाब से एक डेड बॉडी बरामद की जानी बाकी है। जिसके लिए एफर्ट्स चल रहे हैं, सभी टीम लगी हुई हैं, हम आशा करते हैं जितना जल्दी से जल्दी बॉडी रिकवर हो जाए।”

Read Also: Nuclear Clock:न्यूक्लियर क्लॉक की ओर बढ़े कदम, साइंटिस्ट्स को मिली बड़ी कामयाबी

अबोली सुनील नरवणे, जिला मजिस्ट्रेट:

“कल शाम हमारा रेस्कयू ऑपरेशन शुरु हुआ और जो मिसिंग लोग थे उनमें से सात लोग मिले हैं कल और आज मिलाकर और ओडिशा डिजास्टर रेस्पांस टीम और भुवनेश्वर से कुछ स्पेशल ट्रेन जो गोताखोर आए थे, सबने आज सुबह से ऑपरेशन किया, सात हमें मिसिंग पर्सन, डेड बॉडी मिली हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *