तेजस्वी यादव ने क्यों कहा 2024 में मोदी युग का अंत हो रहा है ?

Bihar Politics

Tejashwi Yadav on NDA: आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को दावा किया कि 2024 में मोदी युग समाप्त हो रहा है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पीएम पद के लिए खींचतान वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने स्वीकार कर लिया है कि वह चुनाव में हार रही है।उन्होंने कहा, “हम केवल जनता की सेवा करने वाले सेवक हैं, और वे नेता हैं जो नेतृत्व चाहते हैं। वे तानाशाह हैं। हम वे लोग हैं जो देश के संविधान और लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं।”अमित शाह ने सोमवार को कह था कि “गलती से भी” इंडिया ब्लॉक की जीत से प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच हाथापाई हो जाएगी।

Read also-‘सेक्स स्कैंडल’ मामले एच.डी. रेवन्ना ने तोड़ी चुप्पी कहा,मैं डरूंगा और भागूंगा नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में मोदी युग का अंत हो रहा है।”बीजेपी और एनडीए ने मान लिया है कि चुनाव में उनकी हार होगी। यह उनकी मानसिकता है कि वे सोचते हैं कि इंडिया गुट में कोई नेता नहीं है हां तो वे (अमित शाह) सही हैं। हम केवल जनता की सेवा करने वाले सेवक हैं और वे नेता हैं जो नेतृत्व चाहते हैं। वे तानाशाह हैं हम वो लोग हैं जो देश के संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। हम नागरिकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इस बार देश के नागरिक चुनाव लड़ रहे हैं और वे इन लोगों को नीचे गिराकर जवाब देंगे।”

Read also-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *