‘सेक्स स्कैंडल’ मामले एच.डी. रेवन्ना ने तोड़ी चुप्पी कहा,मैं डरूंगा और भागूंगा नहीं

Prajwal Revanna

Prajwal Revanna Scandal : जेडीएस नेता एच. डी. रेवन्ना ने सोमवार को अपने बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामले को साजिश करार दिया और कहा कि वे डरेंगे नहीं और भागेंगे नहीं।उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि किस तरह की साजिश हो रही है। मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा। उन्हें पार्टी से निकालना पार्टी के नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है। वहीं इस मामल में एसआईटी जांच कर रही है, इसलिए मैं आगे कोई बयान नहीं दूंगा”

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा, पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बेटे और पोते के खिलाफ रविवार को यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया गया।उनके रसोइये की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।प्रज्वल रेवन्ना हासन से बीजेपी-जेडी(एस) गठबंधन के उम्मीदवार भी हैं। यहां पर शुक्रवार को मतदान हुआ है।

Read also-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्यों कहा BJP -RSS संविधान को खत्म करना चाहते हैं ? जानें

एच. डी. रेवन्ना ने दी ये सफाई..
एच. डी. रेवन्ना बोलते है कि मुझे पता है कि किस तरह की साजिश हो रही है। मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा। उन्होंने 4-5 साल पुरानी बात जारी कर दी है। उन्हें पार्टी से निकालना पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। एसआईटी जांच कर रही है, मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”

Read also-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

कांग्रेस के तहत पिछले 40 सालों में, हमने सीओडी, लोकायुक्त और अन्य के माध्यम से कई जांच का सामना किया है। मैं और कुछ नहीं बोलूंगा। मैंने इस पर देवेगौड़ा से बात नहीं की है। कानून के मुताबिक कार्रवाई करूंगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *