यूपी में तीसरे चरण का मतदान तेज,11 बजे तक 26 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई

Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत वोटिंग हुई।चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती चार घंटों में आगरा में 25.87 प्रतिशत, आंवला में 25.98 प्रतिशत, बदायूं में 26.02 प्रतिशत, बरेली में 23.6 प्रतिशत, एटा में 27.17 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 27.63 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 24.42 प्रतिशत, हाथरस में 26.05 प्रतिशत, मैनपुरी में 25.13 प्रतिशत और संभल में 29.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बदायूं में धोरणपुर के ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। उन्होंने सड़क की उनकी मांग पर ध्यान नहीं देने पर राजनेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और एक एसडीएम को गांव भेजा गया है।संभल में पत्रकारों से बात करते हुए, एसपी उम्मीदवार जिया-उर-रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि एक सर्कल अधिकारी बीजेपी कार्यकर्ता के की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बैग और वोटर लिस्ट छीन लीं और उन्हें हिरासत में लिया।

Read also-आबकारी नीति: सुप्रीम कोर्ट ने ED की जांच में देरी पर उठाए सवाल, जानें क्या कुछ कहा ?

उन्होंने चुनाव आयोग से अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की।फ़िरोज़ाबाद के तीन गांवों – नगला जवाहर, नीम खेरिया और नगला उमर – में एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर प्रशासन के ध्यान नही देन के विरोध में चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार के लिए लोकसभा चुनाव का तीसरा फेज काफी महत्वपूर्ण है।

Read also-Mallikarjun Kharge ने वोट डालकर Election Commission पर लगाया ये गंभीर आरोप -गरमाई सियासत !

डिंपल यादव मैनपुरी सीट बरकरार रखने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने ये सीट अपने ससुर और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद उप-चुनाव में जीती थी।सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट पर दोबारा कब्जा करने के लिए चुनाव मैदान में हैं।सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव, बदायूं लोकसबा सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट 2014 से उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के पास थी।उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में 19 अप्रैल से एक जून तक सभी सात चरणों में वोटिंग होगी।वोटों की गिनती चार जून को होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *