एक्ट्रेस वैजयंती माला और एक्टर चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित

Actress Vyjayanti Mala and actor Chiranjeevi were awarded Padma Vibhushan

Padma Vibhushan: एक्ट्रेस वैजयंतीमाला और तेलुगू एक्टर कोनिडेला चिरंजीवी को गुरुवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में 90 साल की वैजयंतीमाला और 68 साल के चिरंजीवी को पद्म विभूषण से नवाजा।भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकारों और नर्तकियों में से एक मानी जाने वाली वैजयंतीमाला ने 1950 और 1960 के दशक तक स्क्रीन पर लोगों को खूब मनोरंजन किया।उन्होंने ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘आशा’, ‘साधना’, ‘गूंगा जमना’, ‘संगम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Read also-लोकसभा चुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के ये भाषण खूब हो रहा वायरल – देखिये पूरा वीडियो

इसके अलावा उन्होंने कुछ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है।वैजयंतीमाला, जिनकी आखिरी हिंदी फिल्म 1970 की “गंवार” थी, को 1968 में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।चिरंजीवी ने तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में 150 से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में “रुद्र वीणा”, “इंद्र”, “टैगोर”, “स्वयं कृषि”, “सई रा नरसिम्हा रेड्डी”, “स्टालिन” और “गैंग लीडर” शामिल हैं।उनकी आखिरी बीग स्क्रीन फिल्म 2023 में आई “भोला शंकर” थी। वे अगली बार “विश्वंभरा” में दिखाई देंगे।अभिनेता को 2006 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Read also-Haryana: अल्पमत में सैनी सरकार, दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिख की ये मांग

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *