Bansuri Swaraj ने क्यों कहा राजनैतिक फायदे के लिए आम आदमी पार्टी झूठ का सहारा ले रही है ? जानें

Delhi Politics

Bansuri Swaraj on Atishi Marlena: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी को (Minister Atishi) तलब किया है। उनके खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि का केस दायर किया था।आतिशी को 29 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।बीजेपी नेता ने आतिशी के खिलाफ उस बयान के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी एएपी विधायकों को तोड़ रही है।

Read Also: Army: सेना का ग्रीन हाइड्रोजन बस के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ करार

नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने  आप नेता को आदतन अपराधी बताया और कहा, “अगर आप असत्य का सहारा बार-बार ले रहे हैं, तो हमें भी आपको जवाबदेही के लिए जिम्मेदार ठहराना होगा। राजनैतिक लाभ के लिए एएपी झूठ का इस्तेमाल करती है।”

बांसुरी स्वराज ने दिया ये बयान…

“हम लोग सोच रहे थे कि ये राजनैतिक टिप्पणियां कर रहे हैं, लेकिन अगर आप असत्य का सहारा बार-बार ले रहे हैं, तो कहीं न कहीं आकर तो हमें भी आपको जवाबदेही के लिए जिम्मेदार ठहराना होगा। वे असल में सोचते हैं कि वे गोली चला सकते हैं और भाग सकते हैं और इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। लेकिन इस बार हमने एक रुख अपनाया है। हमने जनवरी में भी एक रुख अपनाया था, जब पहला मानहानि वाला बयान दिया गया था।”

Read also-West Bengal: संदेशखाली वीडियो के मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी TMC

आप की मुश्किले इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल मे आप की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।  कोर्ट ने आतिशी को समन भेजा है। कोर्ट ने आतिशी मार्लेना को 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ये  समन भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि के मामले में भेजा है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *