Odisha: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में पटाखों के ढेर में विस्फोट, 20 से ज्यादा लोगो की हालत गंभीर

Odisha: A pile of firecrackers exploded during the Chandan Yatra of Lord Jagannath, condition of more than 20 people critical. Odisha, Puri, accident at Chandan Yatra festival, Lord Jagannath, Naveen Patnaik, Dharmendra Pradhan, #Odisha, #accident, #chandanyatra, #puri, #PuriDham, #jagannath, #fire,

Odisha: ओडिशा (Odisha) के पुरी में बुधवार 29 मई की रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से लगभग 20 लोग झुलस गए।

Read Also: Delhi: पानी की किल्लत पर आज होगी दिल्ली सरकार की बैठक

जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अनुष्ठान देखने के लिए सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी नामक जलाशय के तट पर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आतिशबाजी कर रहा था, जिसकी एक चिंगरी पटाखों के ढेर में गिर गई। जिससे विस्फोट हो गया।  जलते पटाखों की चपेट में मौके पर जमा लोग आ गए और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए सरोवर में कूद गए।

Read Also: UP: मुरादाबाद में तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, ड्राइवर गिरफ्तार

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *