MP में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ हुई टैक्स फ्री, CM मोहन यादव ने किया ऐलान, जमकर की तारीफ

Film 'Article 370' becomes tax free in MP, CM Mohan Yadav announced, praised heavily

Article 370 Tax Free- पिछले कुछ दिनों पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘आर्टिकल 370 (370’ Article Tax Free) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है.यामी गौतम स्टार यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म “आर्टिकल 370” को लेकर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मे एक बड़ा ऐलान किया हैं उन्होंने मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की है. और साथ ही मध्यप्रदेश के सीएम ने महाशिवरात्रि पर्व की पूरे प्रदेशवासियों को बधाई भी दी .आपको बता दें कि यह बॉलीवुड फिल्म जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है.

Read also-  PM Modi in Srinagar: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे PM MODI- बोल दी बड़ी बात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राज्य के निवासियों के अनुच्छेद 370 की कड़वी सच्चाई जानने के लिए, हमने फिल्म आर्टिकल 370 को मध्य प्रदेश में कर मुक्त करने का फैसला किया है.

आगे मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 का कलंक हटाकर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं. ये फिल्म जम्मू-कश्मीर के अतीत और वर्तमान परिस्थितियों को करीब से समझने का मौका देती है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *