Jammu & Kashmir News:सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के वन इलाके में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के बाद हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।11 जून को चत्तरगल्ला में एक ज्वाइंट चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे ।
Read also-कर्नाटक में क्यों उठी 3 डिप्टी सीएम बनाने की मांग? Siddaramaiah, डी.के. शिवकुमार ने क्या कहा?
जबकि अगले दिन गंदोह में कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।दोहरे हमलों के बाद, सुरक्षा बलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ करने वाले चार पाकिस्तानी आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने पर हरके को पांच लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की।
Read also-JEECUP: परीक्षार्थियों का खत्म हुआ इंतजार, आज आ सकता है UPJEE का परिणाम
एडीजीपी आनंद जैन ने कहा ये जो इलाके में हमें सूचना मिली थी आतंकवादियों के इलाके में होने की। 12जून के आसपास हम लोगों ने यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। सिक्योरिटी फोर्सेज और जम्मू कश्मीर पुलिस जो है इस इलाके में सर्च कर रही थी तो इस बात से सब अवगत है ये बात कि 12 जून को हमारे एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ था उस गन फाइट में। उसके बाद इस एरिया में सर्च ऑपरेशन सभी के द्वारा लॉन्च किया गया था।
आज सुबह जैसे ही सूचना मिली हमें कि आतंकवादी इस इलाके में छिपे हुए हैं तो सुरक्षा बलों के साथ में जेके पुलिस के साथ में हमने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही हमें घर की सूचना मिली उस जगह को हमने कब्जे में लिया। कब्जे में लेने के बाद जब एनकाउंटर चालू हुआ उसके बाद तीन आतंकवादी इसमें मारे गए है। उनसे काफी भारी मात्रा तादाद में हथियार और गोला-बारूद मिला है। ”
