राहुल गांधी ने कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से की मुलाकात ,बेटे को याद कर भावुक हुई मां

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi :सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने मुंशीगंज में शहीद स्मारक का दौरा भी किया।शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की जुलाई 2023 में सियाचिन में आग लगने से मौत हो गई थी।

Read also-Uttarakhand: प्रयागराज में बढ़ा गंगा और यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने बाढ़ का किया अलर्ट जारी

19 जुलाई को सियाचिन में हुआ बड़ा हादसा-  19 जुलाई 2023 की सुबह सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना के कई टेंट मे आग लग गई  थी। इस आग की चपेट  में आने से कैप्टन अंशुमन की मौत हो गई थी।बता दें कि अंशुमान मंजू सिंह के बड़े बेटे थे।कैप्टन अंशुमान का का परिवार उत्तर प्रदेश के के देवरिया का रहने वाला है।

भावुक हुई शहीद कैप्टन की मां – कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए शहीद कैप्टन की मां मंजू सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा राहुल गांधी से मिलने के बाद लगा कि वे फौजियों को लेकर गंभीर हैं और वे सेना के बारे में सोचते हैं। कैप्टन अंशुमान को याद कर मंजू सिंह भावुक हो जाती है।

Read alsoHaryana Accident: ट्रक से टकराने से कार में लगी आग, जिंदा जलने से तीन लोगों की मौत

राहुल गांधी ने की मंदिर में पूजा-  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे।राहुल ने मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन भी किए। नेता प्रतिपक्ष ने  बछरावां के चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद रहीं सोनिया गांधी भी इस मंदिर में आती रही है।लोकसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से तीन लाख 90 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *