Andhra Politics: CM चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर की ये टिप्पणी ,गरमाई सियासत

Andhra Politics:

Andhra Politics:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की तुलना कोलंबियाई ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की। उन्होंने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति और कथित ड्रग तस्करी को लेकर जगन की आलोचना की।कानून व्यवस्था और गांजे के प्रचलन पर व्हाइट पेपर जारी करते हुए नायडू ने दावा किया कि उन्होंने रेड्डी के शासनकाल जैसी स्थिति कभी नहीं देखी।उन्होंने विधानसभा में ड्रग की समस्या की ओर इशारा करते हुए कहा, “आंध्र में जो कुछ हुआ है, उसकी तुलना केवल एक व्यक्ति से की जा सकती है और वो है पाब्लो एस्कोबार।”

Read also-जम्मू-कश्मीर मे सेना को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बयान से मचा घमासान – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियाई ड्रग माफिया है, वो नार्को आतंकवादी है। वो राजनैतिज्ञ बन गया और फिर उसने ड्रग्स बेचने का अपना गिरोह शुरू कर दिया। उस समय उसने 30 बिलियन डॉलर कमाए थे, अब उसकी कीमत 90 बिलियन डॉलर है। उसे 1976 में गिरफ्तार किया गया और 1980 में वो दुनिया का सबसे अमीर ड्रग माफिया बन गया।

Read also-Maharashtra में बारिश का कहर जारी, पुणे में 24 घंटे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, IMD ने जारी किया अलर्ट

कोई व्यक्ति ड्रग्स बेचकर भी अमीर बन सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री (वाई. एस. जगन रेड्डी) का मकसद क्या था? टाटा, रिलायंस, अंबानी के पास पैसा है और वो उनसे भी अमीर बनना चाहता था। कुछ लोगों की जरूरतें होती हैं, कुछ लोगों को लालच होता है और ये पागल लोग इस तरह की हरकतें करते हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *