पीएम मोदी ने निशानेबाज मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई ,बोले- अविश्वसनीय उपलब्धि

Paris Olympics 2024 Shooting : 

Paris Olympics 2024 Shooting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने के लिए निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाकर को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “एक ऐतिहासिक पदक! #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने के लिए @realmanubhaker, शाबाश! कांस्य पदक के लिए बधाई। ये सफलता और भी खास है क्योंकि ये भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!”

Read also-PM MODI ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ किन मुद्दों पर हुआ मंथन ?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निशानेबाज मनु भाकर को दी बधाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी मनु भाकर को जीत की बधाई दीं। मनु भाकर ने ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट  में 221.7 के  स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया । इस स्पर्धा का स्वर्ण व रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। शूटिग में ओह ये जिन ने 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता वहीं  किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

Read also-World Hepatitis Day: विश्वभर में मनाया जा रहा है ‘हेपेटाइटिस डे’, जानें क्या है ये बीमारी ?

गृह मंत्री ने दी मनु भाकर को जीत की बधाई- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मनु भाकर को कामयाबी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई. आपने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह की लहर फैला दी है. आपकी उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से भर गया है.

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक –ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रचने के बाद मनु भाकर ने कहा, मैंने बहुत प्रयास किया। मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ रही थी,यहां तक कि अंत तक भी। हालांकि, उन्हें इस बात से जरूर थोड़ी मायूसी हुई कि वो ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सकी। हालांकि, उन्होंने कहा कि लेकिन खुश हूं कि कम से कम देश के लिए कांस्य पदक तो जीत सकी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *