हिमाचल में बादल फटने से मचा कोहराम, 40 से ज्यादा लोग लापता,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Himachal Cloudburst:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। मंडी जिले से दो और शव बरामद होने के साथ 11 हो गई है।बचाव अभियान अभी भी जारी है और लापता लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों, ड्रोन समेत दूसरे उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।बता दें, 31 जुलाई की रात बादल फटने और तबाही मचाने के बाद 40 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

Read Also: Panchkula: राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी ने प्रदेश के युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

साइट साफ़ करने के लिए जेसीबी सहित मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। रामपुर उप-मंडल की ग्राम पंचायत सरपारा के समेज गांव में 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।राज्य सरकार ने शुक्रवार को पीड़ितों के लिए 50,000 रुपये की राहत की घोषणा की और कहा कि उन्हें गैस, भोजन समेत दूसरी जरूरी सामान के अलावा अगले तीन महीनों तक किराए के लिए 5,000 रुपये मासिक दिए जाएंगे।27 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर तीन अगस्त तक राज्य को 662 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Read Also: Cloud Burst: उत्तराखंड, हिमाचल के बाद लद्दाख में भी फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल रोड हुई ब्लॉक

शिमला SP ने दिया ये बयान – शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा राहत एवं बचाव कार्य में आर्मी,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और हमारी स्टेट पुलिस भी लगी हुई हैं । इसके अलावा हम मशीन, इक्विपमेंट और ऐसी डिजिटल और जो रडार बेस इक्विपमेंट है उनका भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रेस्क्यू डॉंग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें हमको आर्मी की अच्छी हेल्प मिल रही है। एनडीआरएफ बहुत अच्छा काम कर रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *