MCD एल्डरमैन को लेकर SC के फैसले पर वीरेंद्र सचदेवा ने दिया बड़ा बयान

BJP welcomes SC Verdict :

BJP welcomes SC Verdict :दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कोर्ट ने कहा है कि एलजी के पास एमसीडी में एल्डरमैन को नियुक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने एलजी की तरफ से किए गए किसी भी काम पर सवाल उठाने की आदत बना ली है।

Read Also: Panchkula: राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे CM सैनी ने प्रदेश के युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील

BJP ने किया स्वागत- दिल्ली बीजेपी प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर जो आज स्पष्ट निर्णय दिया है, भारतीय जनता पार्टी इसका स्वागत करती है। हम पहले से जानते थे दिल्ली में एल्डरमैन की व्यवस्था आज की व्यवस्था नहीं है और माननीय एलजी साहब की जो संवैधानिक शक्तियों संविधान के अनुरूप उन्हें मिली हुई हैं उसके अनुरूप उन्होंने वो नियुक्ति की थी।

Read Also: झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में दिल्ली BJP नेताओं ने चलाया सफाई अभियान, AAP पर निशाना साध लगाया ये चुनावी नारा !

Read Also: झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में दिल्ली BJP नेताओं ने चलाया सफाई अभियान, AAP पर निशाना साध लगाया ये चुनावी नारा !

लेकिन जैसा हर बार होता है आम आदमी पार्टी के नेता जो काम एलजी साबह करेंगे, वो उसका विरोध करेंगे। वो ये भूल जाते हैं कि दिल्ली और अन्य राज्यों में फर्क है। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। लगातार जिस तरह का वातावरण आम आदमी पार्टी के नेता बना रहे थे, बार-बार जिस तरह से अभद्र टिप्पणी करक रहे थे। आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उस पूरी फिल्म का पर्दाफाश कर दिया है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *