झीलों पर अतिक्रमण करने पर बिफरे CM रेवंत रेड्डी, कहा- दोषियों के खिलाफ लेंगे एक्शन

CM Revanth Reddy

CM Revanth Reddy: तेलंगाना में एक्टर नागार्जुन के मालिकाना हक वाले कन्वेंशन सेंटर पर बुलडोजर चलने के अगले दिन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार झीलों पर अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शेगी और ऐसी मामलों में सख्त एक्शन होगा, चाहे वो लोग कितने भी पॉवरफुल हों।हरे कृष्णा मूवमेंट के समारोह में बोलते हुए, रेड्डी ने कहा कि वो भगवान कृष्ण की शिक्षा का पालन करेंगे, जो बताता है कि लोगों की भलाई के लिए, अधर्म को हराने के लिए धर्म का पालन करना चाहिए।

 Read Also: Kolkata murder case: कोलकाता में संदीप घोष के घर और ठिकानों समेत 14 जगहों पर CBI का छापा, दर्ज हुआ वित्तीय गड़बड़ी का केस

हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा), जीएचएमसी, टाउन प्लानिंग, सिंचाई और राजस्व विभागों के अधिकारियों ने शनिवार को तम्मिडिकुंटा झील के बफर जोन में हुए अतिक्रमण को हटा दिया। जिस कन्वेंशन कंपनी पर बुलडोजर चला, वो एक्टर नागार्जुन की इमारत का हिस्सा थी।

 Read Also: Janmashtami: दिल्ली के इस मंदिर में धूमधाम से मनाया जायेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,1 लाख व्यंजनों का लगेगा भोग

“सरकार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। हम उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिसने हमारी झीलों पर अवैध कब्जा किया है। चाहे उनका पॉवर कुछ भी हो। सरकार की ये कोशिश है कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा हो और ये किसी राजनैतिक एजेंडे से प्रेरित नहीं हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *