Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से की मुलाकात

Rahul Gandhi Maharashtra Visit: 

Rahul Gandhi Maharashtra Visit:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ में पार्टी के दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की।वसंत चव्हाण का 69 की उम्र में 26 अगस्त कोहैदराबाद में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।राहुल गांधी ने चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।वसंत चव्हाण ने इस साल के संसदीय चुनावों में बीजेपी के प्रताप चिखलीकर को हराकर नांदेड़ लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

Read also-केरल में यूथ कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, CM पिनाराई विजयन से की इस्तीफे की मांग

पतंगराव कदम की मूर्ति का करेंगे अनावरण – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र का दौरा ऐसे समय में किया है जब राज्य में चुनाव होने मे कुछ ही समय बचा हुआ है। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दिवंगत नेता पतंगराव कदम की मूर्ति का अनावरण करेंगे।एनसीपी (शरद चंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि नांदेड़ जिले के नायगांव में जन्मे वसंत चव्हाण ने 1990 में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में अपना राजनैतिक सफर शुरू किया था और 2002 में जिला परिषद सदस्य बने।

Read also-भारत और सिंगापुर ने चार अहम समझौते पर किए हस्ताक्षर, डिजिटल तकनीक से लेकर सेमीकंडक्टर के सेक्टर में बढ़ेगा सहयोग

26 अगस्त को हुआ निधन -वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हाल ही में निर्वाचित सांसद वसंतराव चव्हाण का लंबी बीमारी से जूझने के बाद सोमवार (26 अगस्त, 2024) को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वसंतराव चव्हाण साल 2009 से 2014 तक विधायक रहे। वसंतराव चव्हाण 2021 से 2023 तक नांदेड़ जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *