शिकोहाबाद में दर्दनाक हादशा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत

Firozabad Blast News:
Firozabad Blast News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम और फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। घटना शिकोहाबाद थाने के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई।

Read also-Subhadra Yojana: PM मोदी ने जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा को दी सुभद्रा’ योजना की सौगात

पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट – शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण तिवारी ने  बताया कि ‘‘पटाखा गोदाम और फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं।’’जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मीरा देवी (45), अमन (20), गौतम कुशवाहा (18), कुमारी इच्छा (तीन) और अभिनय (दो) के रूप में हुई है। इच्छा और अभिनय भाई-बहन हैं।

Read also-AAP अरविंद केजरीवाल को वापस लाने के लिए जमकर काम करेगी- मनोनीत CM आतिशी

परिजनों ने मुआवजे की मांग की – मंगलवार को मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की और कहा कि जब तक राज्य सरकार उन्हें मुआवजा नहीं देती, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बाद में, शिकोहाबाद के समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि परिवार के सदस्य अंततः इस आश्वासन के बाद सहमत हुए कि उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया – सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।शिकोहाबाद के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *