कुलगाम में पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना, पहले चरण का मतदान कल

J&K Polls:

J&K Polls : जम्मू कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले मंगलवार को पोलिंग स्टाफ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कुलगाम में पोलिंग पार्टियां ईवीएम और दूसरे पोलिंग मेटेरियल के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।

Read also-गणपति बप्पा मोरया, महाराष्ट्र में बप्पा को विदाई देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

पहले चरण के लिए कल मतदान-  सीपीआई (एम) उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ तारिगामी, कुलगाम विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।पीर पंजाल माउंटेन रेंज के दोनों ओर बसे जम्मू कश्मीर के सात जिले, 10 साल में पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। यहां बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

Read also-दिल्ली CM पद से केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

जम्मू कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव-  23 लाख से ज्यादा वोटर 219 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 90 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं, जो 24 विधानसभा सीटों पर जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इनमें जम्मू रीजन के तीन जिलों में आठ और कश्मीर घाटी के चार जिलों की 16 सीटें शामिल हैं।अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *