दिल्ली CM पद से केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Delhi New CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपना इस्तीफा देने के लिए एलजी आवास पहुंचे।केजरीवाल के साथ मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और संजय सिंह भी मौजूद रहे ।दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की नई विधायक दल की नेता आतिशी ने एलजी को नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।वरिष्ठ AAP नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।

Read also-सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से PM की तस्वीर बनाकर दी जन्मदिन की बधाई

केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत – दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ने दो साल तक अरविंद केजरीवाल को परेशान किया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत थी।आतिशी ने कहा, “मैं आज ये कहना चाहती हूं आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की तरफ से दिल्ली की दो करोड़ जनता कि तरफ से कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उस मुख्यमंत्री का नाम अरविंद केजरीवाल है।

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो साल से अरविंद केजरीवाल जी को परेशान करने की, उनके खिलाफ षड़्यंत्र रचने की कोई कसर नहीं छोड़ी। “उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया। जिम्मेदारी देने के लिए मैं केजरीवाल को धन्यवाद देती हूं।

Read also-माइंडफुलनेस मेडिटेशन के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कैसे करें मेडिटेशन ? जानिए

आतिशी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया-  आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है।आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में दिल्ली की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा गया है।अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।उन्होंने कहा था कि वे सीएम की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘ईमानदारी का सर्टिफिकेट’ देंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *