स्त्री 2 की सक्सेस से गदगद हुआ बॉलीवुड, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी हिंदी फिल्म

Stree 2 Box Office:
Stree 2 Box Office: हॉरर कॉमेडी “स्त्री टू” 586 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म बन गई है। फिल्म मेकर्स ने बुधवार को ये जानकारी दी।अमर कौशिक डायरेक्टेड और मैडॉक फ़िल्म्स के दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी ये फ़िल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

Read also-मोदी सरकार का बड़ा फैसला, चंद्रयान-4 मिशन को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

वो स्त्री है आखिर कर दिखाया- मेकर्स के मुताबिक फ़िल्म अपनी रिलीज़ के पांचवें हफ़्ते में भी “ज़बरदस्त” प्रदर्शन कर रही है। इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे हैं।मैडॉक फिल्म्स ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “वो स्त्री है और उसने आखिर कर दिखाया… हिंदुस्तान की सबसे सफल नंबर वन हिंदी फिल्म!!! ये इतिहास हमारे साथ रचने के लिए सभी फैन को बहुत धन्यवाद… “स्त्री टू अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है… थिएटर आओ, कुछ और नए रिकॉर्ड्स बनाते हैं!”

Read also-रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, जानिए पूरा माजरा

582 करोड़ रुपये कमाए-  इस फिल्म ने 2023 में आई फिल्म “जवान” के हिंदी वर्जन के कारोबार को पीछे छोड़ दिया है, जिसके नाम अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का खिताब था। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की इस फिल्म ने पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये कमाए थे।

श्रद्धा कपूर ने निभाया दमदार किरदार – नीरेन भट्ट की लिखी ‘स्त्री टू’ विक्की और उसके दोस्तों के साथ-साथ अनाम रहस्यमयी महिला का रोल करने वाली श्रद्धा कपूर, जो भूत के रूप में एक नए आतंक का सामना करती है, जिसे सरकटा कहा जाता है।ये फिल्म 2018 की “स्त्री” का सीक्वल है, जो प्रोड्यूसर दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें “भेड़िया” और “मुंज्या” जैसे टाइटल भी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *