आईफोन 16 की सेल शुरु, Apple Store के बाहर लगी खरीदारों की लंबी लाइन

iPhone 16 sale: 

iPhone 16 sale: दिल्ली में आईफोन 16 सीरीज़ की बिक्री शुरू होते ही एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी। लोगों में इसे खरीदने का काफी उत्साह दिखाई दिया। मुंबई के एप्पल स्टोर के बाहर फैंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक में एप्पल स्टोर के बाहर शुक्रवार सुबह न्यूली लॉन्च और मच अवेटिड आई फोन 16 खरीदने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे।

Apple Store में लगी लंबी लाइन-  प्रीमियम मोबाइल डिवाइस मेकर कंपनी एप्पल ने 20 सितंबर से आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर दी है। ये पहली बार है कि कंपनी आईफोन प्रो सीरीज़ को पिछले एडीशन की तुलना में कम कीमत पर बेच रही है। इस अहम वजह हालिया बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती है।

Read also-चेन्नई में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

आईफोन की बिक्री शुरू – प्रीमियम मोबाइल कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई ।सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है।हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी।

लोगों में दिखा उत्साह- एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज कल पूरे देश में उपलब्ध होगी। कुछ ग्राहक आईफोन 16 सीरीज पाने के लिए रात भर बाहर डेरा डाले रहे और स्टोर के ऑफिशियल इनोग्रेशन का इंतजार करते रहे।सभी उम्र के ऐप्पल उत्साही लोग स्टोर में आए।

आईफोन की बिक्री शुरू – प्रीमियम मोबाइल कंपनी एप्पल 20 सितंबर से आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई ।सूत्रों ने बताया कि कंपनी की पहली बार भारत में आईफोन प्रो सीरीज की असेंबलिंग शुरू करने की योजना है।हालांकि, उन मॉडल की बिक्री बाद में शुरू होगी।एप्पल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “आईफोन 16 की पूरी सीरीज कल पूरे देश में उपलब्ध होगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *