Cloudburst: बेंगलुरू में बादल फटने से मची तबाही, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी 

Bengaluru cloudburst News:

Bengaluru cloudburst News:  बेंगलुरू में रात भर हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई, खासकर येलहंका और डोड्डाबोम्मासंद्रा झील के आसपास का क्षेत्र पानी में डूब गया।बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने इलाकों का निरीक्षण करने के बाद कहा, “येलहंका झील तक पानी पहुंचने से पहले 10 से 15 छोटी झीलें हैं। यहां पानी धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन जब बढ़ता है तो काफी तेज हो जाता है।

Read also-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिटीबैंक के सीईओ से मुलाकात कर दिया बड़ा बयान

बारिश से कई घरों में भरा पानी-  झील तक पानी पहुंचने के केवल दो रास्ते हैं और दोनों रास्ते केंद्रीय विहार के तहत आते हैं। इसलिए इसमें लगभग छह से आठ फीट पानी भर गया है। हम पूरे इलाके को बंद करने का आदेश दे रहे हैं ताकि लोग सात दिनों तक यहां न आएं। दो-तीन दिनों में पानी कम हो जाएगा और हमें इलाके को साफ करने के लिए छह दिन चाहिए।”बारिश में डूबे इलाकों से लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) लोगों को राहत का सामान जैसे खाना मुहैया करा रही है।

Read also-दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के बाद GRAP-2 भी हो गया लागू, आज से लगीं ये पाबंदियां

BBMP ने जारी की एडवाइजरी – इस बीच बीजेपी विधायक विश्वनाथ ने कहा, “बारिश के बाद समाधान खोजने के लिए बीबीएमपी को पैसा दिया गया है। हम काम शुरू करेंगे। येलहंका में कहीं ज्यादा बारिश हुई है। हम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और जनता के साथ काम कर रहे हैं।”बीबीएमपी ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद करने के साथ जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *