Wayanad में नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी रहे मौजूद

Wayanad: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड(Wayanad) सीट से लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले भव्य रोड शो किया और इसके साथ ही एक जनसभा भी की है। इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Read Also: केंद्र सरकार को बड़ा झटका, औद्योगिक एल्कोहल के उत्पादन पर राज्यों के पक्ष में आया फैसला

Wayanad में रोड शो करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर प्रियंका गांधी ने कहा कि, “जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार 1989 में अपने पिता के लिए प्रचार किया था। अब 35 साल हो गए हैं, मैंने अपनी मां, अपने भाई और अपने कई सहयोगियों के लिए विभिन्न चुनावों में प्रचार किया है। लेकिन यह पहली बार है जब मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी की बहुत आभारी हूं। मुझे यूडीएफ उम्मीदवार बनने का विशेषाधिकार देने के लिए और मेरे परिवार को वायनाड(Wayanad) से उम्मीदवार बनने के लिए समर्थन देने के लिए धन्यवाद। यदि आप मुझे मौका देंगे तो आपका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

Read Also: Wayanad Lok Sabha By-Election: BJP उम्मीदवार नव्या हरिदास बोलीं- मेरे पास प्रियंका गांधी से ज्यादा अनुभव

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर कहा कि “वायनाड का यह उमड़ता जनसैलाब साफ बता रहा है कि यहां के लोगों का प्यार प्रियंका गांधी जी के साथ है। वायनाड की जनता ने जिस तरह राहुल गांधी जी को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया, वही आशीर्वाद प्रियंका गांधी जी के लिए भी नजर आ रहा है। वायनाड से दिल का रिश्ता है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *