देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4113811 हुई, 24 घंटों में 90632से ज्‍यादा नए मामले सामने आये

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 90632से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 73642लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 90632संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 4113811 हो गई है।

 

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 73642 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 3180865 पर पहुंच गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 1065 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 70626 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 862320 हो गए हैं।

 

देश में अब सक्रिय मामले 20.96 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 77.32 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.72 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 221012 हो गए और 312लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 26276 हो गया।

 

इस दौरान 10801 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 636574 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 1187 बढ़ने से सक्रिय मामले 100880 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 4347 लोगों की मौत हुई है, वहीं 11941 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 382104 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 1028 बढ़ने से सक्रिय मामले 19870 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4538 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1920 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 163785 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 858 बढ़ने से सक्रिय मामले 14911 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 781 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1409 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 58580 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *