US Election: डोनाल्ड ‘ट्रंप की जीत से गदगद हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, चीन पर दिया बड़ा बयान

US Election:

US Election: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर भारतीय निर्यात पर टैरिफ में वृद्धि, “सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी” देखने को मिल सकती है।थरूर ने कहा, “ट्रंप ने व्यापार पर बहुत सख्त रुख अपनाया है, उन्होंने टैरिफ के लिए भारत की आलोचना की है और कहा है कि अगर भारत टैरिफ बढ़ाता है तो अमेरिका भी भारत पर टैरिफ बढ़ाएगा।

Read also-बंगाल में फिर बवाल! भड़काऊ भाषण देकर बुरे फंसे मिथुन चक्रवर्ती पुलिस ने दर्ज की FIR

ट्रंप चीन पर बहुत सख्त हैं – ये ऐसी चीज है जिस पर हमें नजर रखनी चाहिए क्योंकि इससे हमारी कंपनियों पर असर पड़ेगा। उन्होंने इमिग्रेसन पर सख्त रुख अपनाया है, मुझे नहीं पता कि ये वैध आप्रवासियों को कितना प्रभावित करेगा लेकिन संख्या में कमी आ सकती है और हमारे कुछ नागरिकों के लिए परिवार से मिलने में दिक्कत हो सकती है।

प्रधानमंत्री के साथ उनके अच्छे संबंध हैं-  थरूर ने ये भी कहा कि चीन पर ट्रंप के सख्त रुख से भारत को फायदा हो सकता है।थरूर ने कहा, “ट्रंप चीन पर बहुत सख्त हैं जो हमारे लिए अच्छा है क्योंकि चीन के साथ हमारे अपने मुद्दे हैं। और तथ्य ये है कि हमारे प्रधानमंत्री के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं, ये हमारे रिश्ते में अच्छी बात है।”

Read also- यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर से 10 लोगों की दर्दनाक मौत

ये ‘अमेरिका का स्वर्णिम युग’ है- एसोसिएटेड प्रेस की जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 267 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 224 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे ज्यादा निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। ट्रंप बहुमत से सिर्फ तीन वोट दूर हैं। अलग-अलग राज्यों से लगातार जीत के साफ संकेत मिलने के बीच 78 साल के रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जीत की घोषणा की और कहा कि ये ‘अमेरिका का स्वर्णिम युग’ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *