भारत-चीन के सैनिक फिर आए आमने-सामने, रेजांग ला में चीन की कोशिश नाकाम

भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लद्दाख में पेंगोंग के बाद अब चीनी सैनिकों ने रेजांग ला में भी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की है। इसके बाद दोनों देशों के सैनिक एक बार फिर आमने–सामने आ गए हैं। इससे पहले सोमवार को भी दोनों देशों के सैनिक लद्दाख में एक–दूसरे के आमने–सामने आ गए थे।

 

जानकारी के मुताबिक पेंगोंग के पास रेजांग ला में मंगलवार को भी चीन के करीब 40 से 50 सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को पीछे करने की कोशिश की लेकिन भारतीय जवान डटे रहे जिसके कारण चीन के सैनिक अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

 

इससे पहले सोमवार शाम को भी चीन के सैनिकों ने लद्दाख सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी और तब भी भारतीय जवानों ने पीएलए के सैनिकों को रोका था जिसके बाद दोनों देशों के सैनिक आमने–सामने आ गए थे। इस मौके पर भी भारतीय सैनिकों की ओर से संयम बरता गया और चीन के सैनिकों को वापिस जाना पड़ा। खास बात ये है कि चीन के सैनिक 30 अगस्‍त के बाद से कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्‍हें हर बार नाकामी ही मिल रही है। वहीं हर बार घुसपैठ की नाकाम कोशिश से गुस्‍साया चीन भारत पर ही घुसपैठ का आरोप लगाता रहा है।

 

चीन की ओर से जहां एक और बातचीत की कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी ओर चीन के सैनिक लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसी बात से चीन का दोहरा चरित्र सामने आ जाता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *