एक्शन में CM आतिशी, प्रदूषण के कारण पांचवीं तक ऑनलाइन चलेंगी CLASS

Delhi Assembly Election:

CM Atishi on Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सीएम आतिशी ने प्राइमरी स्कूलों की ऑनलाइन क्लास करने के आदेश दिए हैं।आदेश के मुताबिक, कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों में अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास होगी।सीएम आतिशी के पास शिक्षा विभाग भी है, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण, दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लासेज में शिफ्ट किया जाए”

Read also-Mayor: दिल्ली के नए मेयर चुने गए आम आदमी पार्टी के महेश खिची

प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के साथ, केंद्रीय प्रदूषण निगरानी संस्था सीएक्यूएम ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज थ्री के तहत प्रतिबंध लगा दिए हैं।दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार दूसरे दिन भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही, जिसकी वजह से अधिकारियों को ये कड़े नियम लागू करने पड़े।ग्रेप-थ्री के सभी प्रतिबंध शुक्रवार से लागू होंगे।

Read also-लापता लेडीज़’ के निर्माताओं ने फिल्म के ऑस्कर कैंपेन से पहले पोस्टर किया शेयर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ ही विजिबिलिटी कम होने लगी है। धुंध का असर हवाई सेवा पर पड़ा है।खराब मौसम की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘लो विजिबिलिटी प्रोसीजर’ लागू किया गया है।इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बीजी एयरपोर्ट है। रोजाना यहां करीब 1400 उड़ानें ऑपरेट होती हैं।एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल ने गुरुवार सुबह सात बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘लो विजिबिलिटी प्रोसीजर’ लागू है। फिलहाल सभी फ्लाइटें टाइम पर चल रही है।”यात्री और ज्यादा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *