लापता लेडीज़’ के निर्माताओं ने फिल्म के ऑस्कर कैंपेन से पहले पोस्टर किया शेयर

Missing Ladies' Makers Share Poster : 

Missing Ladies’ Makers Share Poster :  ऑस्कर 2025 में भारत की ऑफिशियल एंट्री “लापता लेडीज़” के निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसका अंग्रेजी टाइटल “लॉस्ट लेडीज” है, क्योंकि ये फिल्म लॉस एंजिल्स में होने वाले आगामी पुरस्कार समारोह के लिए अपना कैंपेन शुरू कर रही है।किरण राव के डायरेक्शन में बनी इस हिंदी फिल्म को सितंबर में ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। राव ने पूर्व पति आमिर खान और उनके बैनर एकेपीपीएल और जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे के साथ किंडलिंग पिक्चर्स के जरिए फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है।

Read also-IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

‘लापता लेडीज’ साल 2001 में ग्रामीण भारत में दो दुल्हनों फूल और जया की कहानी पर आधारित है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान गलती से बदल जाती हैं। इसमें नितांशी गोयल और प्रतिभा रांता मुख्य किरदार निभा रही हैं।आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स पेज पर पोस्टर शेयर किया।प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “इंतजार खत्म हुआ। फिल्म ‘लॉस्ट लेडीज’ का ऑफिशियल पोस्टर जारी है। फूल और जया के सफर की एक झलक।”

Read also-वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी, पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें

इससे पहले ऑस्कर 2023 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुनी गई गुजराती फिल्म “छेल्लो शो” का अंग्रेजी में टाइटल “लास्ट फिल्म शो” रखा गया था।”लापता लेडीज़” का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर 2023 में 48वें टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हुआ था। वहां इसे इसके अंग्रेजी टाइटल “लॉस्ट लेडीज़” के साथ दिखाया गया था। इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम और गीता अग्रवाल शर्मा भी हैं।मार्च में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आलोचकों और दर्शकों से काफी शाबाशी बटोरी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *