वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के लिए CAIT ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली। (रिपोर्ट- अनिल कुमार सिंह) कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान देश में क्या पूरे विश्व में वर्क फ्रॉम होम का चलन शुरू किया गया था। वहीं अब अनलॉक प्रकिया के चलते कई ऑफिस धीरे धीरे खुलने लगे हैं और कर्मचारी भी ऑफिस आने लगे हैं। ऐसे में कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के साथ उसके नियम कानून बनाने की मांग की है।

कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि लॉक डाउन के दौरन कहने के लिए ऑफिस बंद थे। लेकिन कई ऑफिस के कर्मचारी ऐसे भी थे, जो घर पर रह कर ही ऑफिस का काम कर रहे थे। ऐसे काम को वर्क फ्रॉम होम का नाम दिया गया था। अब जब कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से देश मे बढ़ रहा है। तो ऐसे में मांग उठनी लगी है, कि वर्क फ्रॉम होम को फिर से लागू किया जाए। इसी को लेकर कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने के साथ उसके नियम कानून बनाने की मांग की है।

कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री ने वर्क फ्रॉम होम के फायदे गिनाते हुए कहा कि वर्क फ्रॉम होम से एक पहला फायदा ये होगी कि सड़क पर ट्रैफिक कम होगा। जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। दूसरा पर्यावरण भी स्वच्छ होगा।

लॉक डाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कई तरीके की चर्चाएं थी। कोई इसे परिवार के साथ बिताने का समय बता रहा था। तो कोई ये कहने में लगा था कि एक साथ रहने से परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ रहा है। बरहाल कि अपना-अपना नजरिया है। लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने को लेकर पीएम मोदी को लिखे गए पत्र पर क्या एक्शन लिया जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.