Rohtak : 1984 सिख नरसंहार के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए थी, राहुल गांधी प्रदर्शन करने निकले हैं: नितिन नवीन

Rohtak

Rohtak में ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, 2029 में भी भाजपा सरकार बनने का किया दावा

News Desk : हरियाणा दिवस के मौके पर रोहतक में आयोजित ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 में सिख समुदाय के साथ हुई हिंसा के लिए कांग्रेस को प्रायश्चित करना चाहिए था और देश से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी प्रदर्शन करने निकल पड़े हैं। नितिन नवीन ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा में भूमिका निभाई है और आगे भी संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए आगे रहेगा।Rohtak

Read Also-INDIA ब्लॉक की महारैली पर BJP का हमला, संबित पात्रा बोले- रामलीला मैदान में खाली रहीं हजारों कुर्सियां

नितिन नवीन ने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है।’ बीजेपी अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि उस हिंसा में जान गंवाने वाले सिख परिवारों के प्रति कांग्रेस को जवाबदेह होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस घटना के लिए पछतावा जताना और माफी मांगनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, कांग्रेस को प्रदर्शन करने के बजाय अपने अतीत पर जवाब देना चाहिए।Rohtak

Read Also-INDIA गठबंधन की रैली पर बरसे जेपी नड्डा-‘राहुल गांधी की राजनीति झूठ और अराजकता पर आधारित’

विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों और सरकार हटाने संबंधी बयानों पर भी नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और विपक्ष को चुनावी नतीजों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता और 2029 में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। नितिन नवीन ने कहा कि ‘संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के जरिए पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जता रही है।Rohtak

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *