Politics: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, कर दी ये डिमाड़

Uddhav Thackeray on Vinod Tawde: शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के ‘नोट जिहाद’ का पर्दाफाश हो गया है, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े पालघर में नकदी बांटते हुए ‘पकड़े’ गए।

Read also-Election: प्रचार का शोर थमा, ईवीएम और वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों पर पहुंची

उद्धव ठाकरे ने लगाया ये आरोप-  उन्होंने कहा, “विनोद तावड़ेजी को तो पीएचडी मिलनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों में उनकी तारीफ हो रही है कि उन्होंने कुछ राज्यों में सरकार गिराई। उन्होंने कुछ राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाई तो उसका क्या राज है। वो बात आज सामने आयी है, ये बीजेपी का नोट जिहाद है, पैसा मतलब बांटेंगे और हम जीतेंगे। ऐसा कुछ लग रहा है। तो इसके उपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Read also-मतदान से पहले महाराष्ट्र में मचा सियासी घमासान, BJP नेता विनोद तावड़े पर लगे ये गंभीर आरोप

महाराष्ट्र में मचा घमासान – बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े उस वक्त विवादों में घिर गए जब मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने उन पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले पालघर में मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया।वहीं बीजेपी दावों का खंडन किया, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने उस पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और भ्रष्ट आचरण में शामिल होने का आरोप लगाया है।हालांकि, तावड़े ने दावा किया कि वो चुनाव के संबंध में गाइड देने के लिए नालासोपारा में गए थे।

 (Source PTI )

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *