Jammu: एक्शन में CM उमर अब्दुल्ला, कैबिनेट बैठक में आरक्षण, रोजगार और भर्ती पर दिया जोर

Cabinet Meeting in Jammu:

Cabinet Meeting in Jammu:  जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू में अपनी सरकार की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रोजगार, आरक्षण और भर्ती प्रक्रियाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्देश जारी किए गए।

Read also- Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, रेस्क्यू जारी

जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरियों में आरक्षण सीमा को संशोधित करने की बढ़ती मांग पर चर्चा करने वाली कैबिनेट ने इस मुद्दे पर सभी हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए एक सब कमेटी बनाने का फैसला किया है।बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी समेत बाकी मंत्री और मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी शामिल रहे।एक महीने से ज्यादा के कार्यकाल के दौरान ये इस सरकार की दूसरी बैठक थी।

Read also- बीजेपी महासचिव Vinod Tawde ने खरगे, राहुल गांधी और सुप्रिया श्रीनेत को भेजा कानूनी नोटिस

उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू कश्मीर: आज हमारा फैसला कैबिनेट में था, वो एक सब कमेटी को कायम करने जो फैसला था, रिजर्वेशन के मामले को देखने के लिए, रिजर्वेशन को लेकर बहुत सी बातें की जा रही हैं, परेशानियों का और शिकायतों का भी इजहार हो रहा है। हमारे नौजवान खासकर ओपन कैटेगरी के उनको लगता है कि उनको अपना हक नहीं मिल रहा है, लेकिन उसके साथ-साथ वो लोग जिनको रिजर्वेशन के दायरे में लाया गया है, वो नहीं चाहते हैं कि उनके हक में कोई कमी हो, तो इसलिए कैबिनेट ने आज फैसला किया है कि एक सब कमेटी कायम की जाएगी, उस सब कमेटी में तीन माननीय मंत्री होंगे और उन्हें कैबिनेट ने ये कहा है कि वो एक हॉलिस्टिक व्यू इस रिजर्वेशन के मामले का लें, ये देखें कि अभी तक क्या हुआ है?

हाल ही में जो सुप्रीम कोर्ट के इसमें आदेश हैं, उनको लेकर हम क्या…, हमने उनको जो है उससे आगे गए हैं या हम वहीं तक हैं और आगे क्या फैसले लिए जाने चाहिए, ताकि किसी का हक जो है वो छीना ना जाए, लेकिन इंसाफ सबसे हो, तो इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई है, उन्हें वक्त दिया गया है, वो अपनी रिपोर्ट कैबिनेट के सामने पेश करेंगे और उसके बाद हम कोई फैसला इसमें कर पाएंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *