Politics: गौतम अडानी पर कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा- अडाणी और बीजेपी का क्या रिश्ता है?

Congress On Gautam Adani :

Congress On Gautam Adani : कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बुधवार को अडाणी मुद्दे पर बीजेपी की चुप्पी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि ये बीजेपी ही है जिसने रिश्वत दी है।प्रमोद तिवारी ने कहा कि अडाणी मामले पर बीजेपी भागने लगी है, ऐसा लग रहा है रिश्वत अडाणी ने नहीं, बल्कि बीजेपी ने दी है।प्रमोद तिवारी ने पूछा कि आखिरकार गौतम अडाणी और बीजेपी का रिश्ता क्या है?

Read Also: उत्तर प्रदेश: संभल में धीरे-धीरे सामान्य हो रहा जनजीवन, इंटरनेट पर पाबंदी जारी

उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी पर अमेरिका में दर्ज रिश्वतखोरी के आरोपों को उनकी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी ने गलत बताया है।अडाणी ग्रीन एनर्जी ने बुधवार को कहा कि उद्योगपति गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।पोर्ट-टू-एनर्जी समूह के संस्थापक अध्यक्ष गौतम अडाणी, भतीजे सागर अडाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय विभाग ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

Read Also: Politics: चुनाव में मिली हार के बाद विपक्ष ने जताया EVM पर संदेह, चुनाव आयोग से कर दी ये डिमाड़

कंपनी ने कहा कि उन पर ऐसे अपराधों का आरोप लगाया गया है जिनके लिए आर्थिक जुर्माना या दंड का प्रावधान है।कंपनी ने कहा है कि इन निदेशकों पर आपराधिक अभियोग में तीन मामलों में आरोप लगाए गए हैं। पहला सिक्योरिटीज फ्रॉड की साजिश रचना, दूसरा वायर धोखाधड़ी की साजिश, और तीसरा सिक्योरिटीज फ्रॉड का आरोप है।हालांकि अडाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि वो अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी विकल्प अपनाएगी।

गौतम अडाणी, सागर अडाणी और विनीत जैन के खिलाफ अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के संयुक्त राज्य जिला न्यायालय के समक्ष आपराधिक अभियोग दायर किया गया है।कंपनी ने कहा, “अभियोग में किसी भी जुर्माने/दंड की कोई मात्रा नहीं बताई गई है।”सिविल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने सिक्योरिटीज एक्ट 1933 और सिक्योरिटीज एक्ट 1934 की कुछ धाराओं का उल्लंघन किया। अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को इन अधिनियमों का उल्लंघन करने में मदद की और बढ़ावा दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *