Sambhal: मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, संभल में हुए कर्फ्यू जैसे हालात

Sambhal Violence:

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी सुरक्षा बल तैनात हैं।मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद मंगलवार को संभल में हालात सामान्य होने लगे और स्कूल फिर से खोले गए।जरूरी चीजों के सामान बेचने वाली कई दुकानें भी चालू हो गईं। हालांकि, इंटरनेट अभी भी बंद हैं। दोनों समुदायों ने एकता बनाए रखने की अपील की है।

Read also- अडानी ग्रीन एनर्जी ने किया सनसनीखेज खुलासा, गौतम अडानी और उनके भतीजे पर लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

पुलिस अधिकारी को किया गया तैनात- पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें हैं।अधिकारियों ने 30 नवंबर तक संभल में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दिया है।

Read also- Pollution: दिल्ली की हवा में बुधवार को मामूली सुधार, AQI ‘गंभीर’ श्रेणी से बाहर

इंटरनेट सेवा ठप- जिला सूचना अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने मंगलवार  को बताया था कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार शाम चार बजे तक संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।जिले के कुछ हिस्सों में हालात शांत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के आस-पास सुनसान रहा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *