जम्मू कश्मीर: उधमपुर में पैराग्लाइडिंग ट्रायल आयोजित होने से पर्यटन में इजाफे की जागी उम्मीद

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में चानुंटा ब्लॉक में पैराग्लाइडिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। जिससे लोकल लोगों में उत्साह पैदा हुआ क्योंकि उन्हें पर्यटन में इजाफे की उम्मीद है। स्काई सोअर टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई, स्थानीय लोग इस साहसिक खेल को देखने के लिए उमड़ पड़े।

Read Also: ओडिशा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में दुनिया भर से प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पैराग्लाइडिंग ट्रायल आयोजित होने से पर्यटन में इजाफे की उम्मीद जागी है। प्रतिभागियों में 15 साल के अन्तरिक्ष ने दूसरी बार आकाश में उड़ान भरते हुए, कई घंटों तक हवा में रहकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Read Also: कांग्रेस की मांग गुजरात के पोंजी घोटाले की SC की निगरानी में हो CBI जांच

पहले, उधमपुर में पैराग्लाइडिंग ट्रायल पंचारी और मौंगरी जैसे इलाकों तक ही सीमित थे। हालांकि, हाल ही में रामनगर तहसील के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक चानुंटा के विस्तार ने निवासियों के बीच रुचि और उत्साह जगाया है। अपने खुले मैदानों, खलिहानों और पहाड़ी इलाकों के लिए जाना जाने वाला ये क्षेत्र पर्यटन विकास के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में देखा जाता है। पैराग्लाइडिंग सिखाने वाले सुरेश कुमार ने अधिकारियों से रोजगार के मौके पैदा करने और क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान करने की क्षमता के लिए चानुंटा और जिले के बाकी हिस्सों को पहचानने की अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *