Politics: महाराष्ट्र में मंत्रीपद को लेकर सियासत तेज, एकनाथ शिंदे को अस्पताल से मिली छुट्टी

Maharashtra Politics:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को ठाणे के अस्पताल से छुट्टी मिल गई।करीबी सहयोगी ने बताया कि उन्हें सुबह “रूटीन जांच” के लिए शहर के अस्पताल में ले जाया गया। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना बीजेपी के साथ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार- महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर जारी सस्पेंस के बीच महायुति गठबंधन के सहयोगी दल एनसीपी सुप्रीमो अजित पवार सोमवार रात दिल्ली पहुंचे।डिप्टी सीएम दिल्ली में पार्टी सांसद प्रफुल्ल पटेल के आवास पर ठहरे हैं।चार दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र को अपना अगला मुख्यमंत्री मिलेगा। ये जानकारी बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को दी।

Read Also: ओडिशा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेत कला महोत्सव में दुनिया भर से प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

वर्षा पहुंचे एकनाथ शिंदे- महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को ठाणे के निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंचे।एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उन्हें सुबह “नियमित जांच” के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।उनके बीजेपी के देवेंद्र फड़णवीस सहित महायुति नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है।महाराष्ट्र का अगला सीएम गुरुवार को शपथ लेने जा रहा है। सीएम का फैसला बुधवार को बीजेपी आलाकमान मुंबई में अपने विधायकों की बैठक में करेगा।

Read Also: जम्मू कश्मीर: उधमपुर में पैराग्लाइडिंग ट्रायल आयोजित होने से पर्यटन में इजाफे की जागी उम्मीद

संजय राउत ने कि टिप्णी-  शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को सवाल किया कि पूर्ण बहुमत होने के बावजूद महायुति गठबंधन ने अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों तय नहीं किया है।उन्होंने नई दिल्ली में मीडिया से कहा, ”महाराष्ट्र में एक खेल चल रहा है, जिसे दिल्ली से नियंत्रित किया जा रहा है।’बीजेपी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नया मुख्यमंत्री पांच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *