जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को एक और तलाशी अभियान के दौरान तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा गया है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुपवाड़ा के लालपोरा इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के इनपुट पर सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के तहत कुपवाड़ा के लालपोरा इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया और इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा। सुरक्षाबलों की संयुक्‍त टीम ने कार्रवाई के दौरान आतंकियों को पकड़ने के साथ ही कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।

सेना के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आतंकियों के पास से  “एक एके राइफल के अलावा दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है।”

 

गौरतलब है कि 15 अगस्‍त नजदीक है और इसके अलावा कुछ महीनों में देश में कई त्‍यौहार आने वाले हैं लिहाजा पाकिस्‍तान में जड़ें जमाए हुए आतंकी संगठन इस कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी भी तरह से बॉर्डर पार बैठे आतंकियों को भारत में घुसपैठ करा दी जाए जिससे त्‍यौहारी सीजन के अलावा वो 15 अगस्‍त जैसे मौकों पर नापाक मंसूबों को अंजाम दे सकें। इसी के तहत बॉर्डर पर पाकिस्‍तानी सेना की ओर से भी लगातार सीजफायर तोड़ते हुए भारतीय सीमा में बनी सुरक्षाबलों की चौकियों और नजदीकी गांवों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे हैं जिसके पीछे उनकी मंशा सिर्फ आतंकियों की भारत में घुसपैठ करवाने की है। वहीं इस फायरिंग का भारत के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं साथ ही जम्‍मू और कश्‍मीर में भी सुरक्षाबल पूरे अलर्ट पर हैं और कहीं से भी ऐसी कोई चूक नहीं छोड़ रहे हैं जिससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सके और आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो सकें।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *