Education: प्रतियोगी छात्रों के लिए खुशखबरी, प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य सरकार के सहयोग से होगी आयोजित

Minister Dharmendra Pradhan :

Minister Dharmendra Pradhan : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि जेईई, जेईई एडवांस्ड और एनईईटी परीक्षाओं सहित प्रतियोगी परीक्षाएं राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की जाएंगी।जमशेदपुर के शैक्षणिक संस्थान एक्सएलआरआई में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, जेईई मेन पेपर लीक से लेकर सीयूईटी-यूटी की तकनीकी गड़बड़ियों तक, ऐसे कई उदाहरण हैं जहां एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) को कई विवादों का सामना करना पड़ा है।

Read also-कठुआ में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद अलर्ट हुई सेना, तलाशी अभियान शुरू

सरकार ने एनटीए के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की थी। एनटीए के पुनर्गठन की जांच के लिए देश के महान शिक्षाविद डॉ. के. राधाकृष्णन के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया था। विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है।

धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री- देखिए, पिछली बार जो घटना हुई उसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने एनटीए ते ऊपर त्वरित कार्रवाई किया था। एनटीए के सुधार के लिए देश के जाने माने शिक्षाविद् डॉक्टर राधाकृष्णन के नेतृत्व में एक कमिटी भी बनाई गई थी। उस एक्सपर्ट कमिटी ने उसकी रिपोर्ट भी दिया है।

Read also-Delhi: रैन बसेरा पहुंचा रहे बेघरों को राहत.. सोने से लेकर खाने तक लोगों को मिल रही ये सुविधाएँ

इस बार की जेईई हो, जेईई एडवांस्ड हो या एनईईटी हो इस प्रकार की जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम होगा इसको संबंधित राज्यों के साथ मिलकर परीक्षा राज्यों के अंदर होगी, जिले के अंदर होगी, जिला में राज्य में राज्य सरकारों के साथ कोऑर्डिनेशन करते हुए भारत सरकार और एनटीए जो नया रूप ले रहा है उसके माध्यम से परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, जीरो एरर हो इसका प्रयास किया जा रहा है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *