Retail Inflation: फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

Retail Inflation: देश में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई। जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत के स्तर पर रही थी। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। महंगाई के यह आंकड़े आधार वर्ष 2024 वाली नई श्रृंखला पर आधारित हैं। Ret ail Inflation: 

Read Also- Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, वकील वाजिद खान ने शिकायत कराई दर्ज

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खाद्य महंगाई बढ़कर 3.47 प्रतिशत हो गई जो जनवरी में 2.13 प्रतिशत थी। Retail Inflation: 

Read Also- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत को तोड़ने की साजिश में राहुल गांधी पर लगाया आरोप

इस दौरान चांदी, सोना, हीरा तथा प्लैटिनम के आभूषण, नारियल-खोपरा, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर लहसुन, प्याज, आलू, अरहर और लीची की कीमतों में नरमी देखी गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 3.37 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 3.02 प्रतिशत दर्ज की गई। Retail Inflation: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *