Shimla: हिमाचल में हुई बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, पहाड़ों इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Himachal Pradesh Snowfall:

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।शिमला घूमने आए सैलानी बर्फबारी का मजा लेते दिखाई दिए। माल रोड पर सैलानियों ने कहा कि बर्फबारी देखकर अच्छा लग रहा है। यहां आकर पैसे वसूल हो गए।लाहौल में बर्फ की पतली चादर बिछ गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें फिसलन भरी हो गईं।

Read also-Politics: जॉर्ज सोरोस विवाद पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर सियासी हमला, दिया बड़ा बयान

पहाड़ो पर हुई बर्फबारी – ऊंचे पहाड़ी दर्रों और चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई।मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग जगहों पर और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे, कल्पा में शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से एक डिग्री नीचे और नारकंडा में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Read also-दिल्ली में 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

मनाली में लुढ़का तापमान-  सेओबाग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, बजौरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफरी में 0.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री और शिमला में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा, ऊना में सबसे ज्यादा 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने सोमवार तक लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की आशंका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *