धधकते आशियाने, आसमान धुंआ-धुंआ, भारत ने सीरिया से 75 नागरिकों को निकाला

सीरिया

भारत ने सीरिया में विद्रोही बलों ने बशर अल असद की सरकार को हटाए जाने के दो दिन बाद मंगलवार को वहां से 75 भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा स्थिति के आकलन के बाद दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने निकासी की प्रक्रिया की।

Read Also: IMD: बर्फीली हवा से कंपकपाई दिल्ली, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज ?

देर रात जारी बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने सीरिया में हाल में हुए घटनाक्रम के बाद आज 75 भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला। इसमें कहा गया कि निकाले गए लोगों में जम्मू कश्मीर के 44 जायरीन शामिल हैं, जो सईदा जैनब में फंसे हुए थे। सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से लेबनान पहुंच गए हैं और वे उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों से भारत लौटेंगे।

Read Also: संदिग्ध जहरीला भोजन खाने से लड़की की हुई मौत, 34 बच्चे पड़े बीमार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उसके साथ ही यह भी कहा गया कि सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें।विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार स्थिति पर निकटता से नजर बनाए रखेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *