कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय शिक्षा महाकुंभ की हुई शुरुआत, इतने विश्वविद्यालय लेंगे हिस्सा

#KurukshetraUniversity, #EducationSummit, #Mahakumbh, #HigherEducation, #GlobalParticipation, #KnowledgeSharing, #LearningOpportunities, #AcademicGathering, #Collaboration, #Networking, #Innovation, #Empowerment,
Kurukshetra University : हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 दिवसीय शिक्षा महाकुंभ की हुई शुरुआत, देशभर के 30 विश्वविद्यालयो के साथ साथ नामी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा, शिक्षा व्यवस्था को सुलभ ओर व्यापक बनाने पर चल रहा मंथन. दिवसीय शिक्षा महाकुंभ में देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं जो भारतीय शिक्षा व्यवस्था को व्यापक बनाने के लिए चिंतन मंथन कर रहे हैं.Kurukshetra University

Read also- Uttar Pradesh Murder: बरेली में बरामद हुआ लेखपाल का शव, पिछले महीने हुआ था अपहरण

इस महाकुंभ में पहुंचे मनीषी ज्ञानानन्द स्वामी ने कहां की विद्या भारती का सहयोग से चल रहे शिक्षा महाकुंभ भारत की शिक्षा व्यवस्था को व्यापक बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी है देश व प्रदेश से आए कुलाधिपतियो द्वारा  चिंतन मंथन से देश के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी वह नई शिक्षा नीति को कैसे प्रेरणा बनाया जाए इस पर भी विचार विमर्श होगा. वही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यह महाकुंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हो रहा है उन्होंने कहा कि प्रयागराज में होने वाले कुंभ से पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस कुंभ का होना उपयोगी है.

Read also – इन देशों के नामों में ‘स्तान’ लगाने के पीछे आखिर क्या है वजह? जानिए

सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार सागर मंथन से अमृत कलश निकला जो मानव जीवन के लिए कल्याणकारी सिद्ध हुआ इस प्रकार से इस शिक्षा महाकुंभ से भी कुछ विशेष निकलेगा जो छात्रों के लिए उपयोगी होगा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाकुंभ में 30 विश्वविद्यालय के साथ साथ अन्य कई शिक्षक संस्थानों से कुलपति पहुंचे है जो 2 दिन तक शिक्षा व्यवस्था को व्यापक बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *