पीएम मोदी ने घायल बीजेपी सांसदों से की बात, प्रताप सारंगी से मिले शिवराज सिंह चौहान

Pratap Sarangi on Rahul Gandhi:

Pratap Sarangi on Rahul Gandhi: बाबा साहेब आंबेडकर से संबंधित मुद्दे पर गुरुवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी हुई। इस धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए हैं।पीएम मोदी ने चोट लगने के बाद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Read also- Sports: क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद भावुक हुए रविचंद्रन अश्विन, दिया बड़ा बयान

वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरएमएल अस्पताल में प्रताप सारंगी से मुलाकात की।बीजेपी ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने इस आरोप को खारिज कर दिया।ओडिशा के बालासोर से बीजेपी सदस्य 69 वर्षीय सारंगी के सिर की बायीं कनपटी पर चोट लगी है।

Read also- Boat Accident: मुंबई नाव हादसे के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, सुरक्षा की कमी से यात्री हुए परेशान

शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री:”नेहरू जी हो, इंदिरा जी हो कांग्रेस ने जो व्यवहार किया भारत रत्न डॉ. आंबेडकर जी के साथ। अब उसकी खींच इतनी की गुंडागर्दी पर उतर आएंगे। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं। सारा सांसद जो बाहर थे, वो गवाह है किसने धक्का-मुक्की किया और किसने गुंडागर्दी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *