दिल्‍ली में आज से खुले जिम और योग केंद्र

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने पिछले करीब पांच महीने से बंद जिम और योग केंद्रों को तत्‍काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सरकार की ओर से ये भी साफ कर दिया गया है कि कंटेनमेंट जोन में इन्‍हें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में जहाँ युवा जिम और योगा सेन्टर दिल्ली में खुलने का स्वागत कर रहे हैं, वही सावधानी की बात भी कर रहे हैं। बशर्ते वे सभी कोविड दिशानिर्देशों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करें। इन दिशानिर्देशों में शामिल है कि जिम यूज करने वालों को जिम में 4 वर्ग मीटर में सिर्फ एक व्यक्ति रहने की अनुमति होगी इसके अलावा जिम में उपकरणों के बीच रखनी होगी 6 फ़ीट की दूरी रखनी होगी।

दिल्ली में कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई है और यह फैसला लिया गया है कि तीनों नगर निगमों / एनडीएमसी / दिल्ली छावनी बोर्ड को छोड़कर, एक टेस्‍ट के आधार पर साप्ताहिक बाजार खोलने की वर्तमान व्यवस्था, यानी प्रति दिन एक साप्ताहिक बाजार को खोला जा सकता है। इसके लिए 14 सिंतबर से 30 सितंबर तक बाजार खोलने की भी मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव विजय देव, जो डीडीएमए की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं की ओर से इस मंजूरी के लिए एक आदेश भी जारी किया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *