PM Modi In Kuwait: PM नरेंद्र मोदी ने की कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता

PM Modi In Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के साथ रविवार को व्यापक वार्ता की। इस वार्ता में विशेष रूप से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में भारत-कुवैत संबंधों को नई गति प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
PM मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे थे। वो कुवैत के अमीर के निमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। ये पिछले 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है। इससे पहले, 1981 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी।

Read Also: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स की हुई पहचान, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान!

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के युवराज (क्राउन प्रिंस) शेख सबा अल-खालिद अल-सबा से भी मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने पहले बताया था कि वार्ता में रक्षा और व्यापार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
PM मोदी ने शनिवार को एक भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था और एक भारतीय श्रमिक शिविर का दौरा भी किया था। भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है।

Read Also: Digvijay Rathee ने घर से बेघर होते ही बिग-बॉस के खोले कई राज, दुश्मन को बताया विनर

कुवैत भी भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2023-24 में 10.47 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। कुवैत, भारत का छठा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को तीन प्रतिशत तक पूरा करता है। PM Modi In Kuwait

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *