अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में ABVP ने खोला DMK के खिलाफ मोर्चा, सरकार से की ये डिमांड

ABVP on DMK :

ABVP on DMK : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को दिल्ली में तमिलनाडु भवन के बाहर प्रदर्शन किया और चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।एबीवीपी के प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम सरकार की आंखें खोलने के लिए तमिलनाडु भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर सरकार ध्यान नहीं देती है, तो देशभर से एबीवीपी कार्यकर्ता तमिलनाडु जाएंगे। हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

Read also-Assembly Election : AAP सासंद संजय सिंह ने मनोज तिवारी पर बोला सियासी हमला, लगाया झूठ फैलाने का आरोप

एबीवीपी ने एक बयान में कहा कि ये मामला 23 दिसंबर की रात को अन्ना विश्वविद्यालय की 19 वर्षीया छात्रा के साथ कथित बलात्कार से जुड़ा है, जिससे छात्र संघों में आक्रोश फैल गया है।प्रदर्शनकारी “एमके स्टालिन, जागो” और “एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रिहा करो” जैसे नारे लगाए और “एबीवीपी महिलाओं की गरिमा के लिए खड़ा है” जैसे संदेश लिखे तख्तियां थामे हुए थे।बयान में कहा गया है कि एबीवीपी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।प्रदर्शन में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और सचिव मित्रविंदा कर्णवाल सहित सैकड़ों छात्र शामिल हुए।

Read also-दादूपुर-नलवी नहर के डी- नोटिफिकेशन कानून 101ए को HC ने किया रद्द, किसानों के हक में आया फैसला 

अभी हम अपनी यूनिवर्सिटी भवन से निकल कर तमिलनाडु भवन आए हैं आपकी आंख खोलने के लिए। अगर आपकी आंखें नहीं खुली तो हम तमिलनाडु तक भी विद्यार्थी परिषद देश भर से आएंगे। ऐसा अन्याय नहीं सहेंगे। जो छात्रा के खिलाफ हुआ है उसको बिल्कुल नहीं सहेंगे।हमारी मांगें हैं आज कि छात्रा के साथ जो पूरा प्रकरण हुआ है उस छात्रा को न्याय मिले। उन सभी आरोपियों को जो डीएमके सरकार की संलिप्तता से सब कुछ हुआ। उनको सजा मिले।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *