नए साल के जश्न से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, Control Room से पुलिस रखेगी निगरानी

New Year 2025:

New Year 2025: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नए साल के जश्न के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।पुलिस की टीमें तैनात की जाएंगी और मंगलवार शाम को कई जगहों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। साथ ही, कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जैसी कुछ जगहों पर बिना पार्किंग परमिट वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।कई इलाकों में सीसीटीवी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Read also-Politics: संसद धक्कामुक्की कांड पर प्रताप सारंगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

एडिशनल सीपी (ट्रैफिक जोन टू) दिनेश कुमार गुप्ता ने पीटीआई वीडियो को बताया, “नई दिल्ली की प्रमुख जगहों इंडिया गेट, साकेत, द्वारका, पश्चिम विहार के मॉल जैसी बाकी जगहों पर रात आठ बजे के बाद केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन पर पार्किंग स्टिकर लगे होंगे।”नई दिल्ली में सीएपीएफ कर्मियों समेत कुल 650 स्थानीय पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

Read also-जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से गुलजार हुई घाटी,पर्यटकों में दौड़ी खुशी की लहर

दिनेश कुमार गुप्ता, एडिशनल सीपी, ट्रैफिक जोन टू, दिल्ली- साकेत मॉल है, एंबियंस मॉल है, द्वारका में मॉल है, पश्चिम विहार में जो भी हमारे महत्वपूर्ण जगह हैं, खासतौर पर नई दिल्ली एरिया में, हमने आठ बजे के बाद जैसे कनॉट प्लेस में वहां पर सिर्फ स्टीकर वाली गाड़ियां ही आ सकेंगीं, जो हमने दिए हैं। बाकी गाड़ियों को हमने जो कहा है कि उन्हें आने नहीं दिया जाएगा और उन्हें आठ बजे से हम रोकेंगे।

लोकल पुलिस के साथ हमारी मीटिंग हो चुकी है, उनके स्टाफ और हमारा ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ बैरिकेड्स लगाकर कनॉट प्लेस में गाड़ियों की आवाजाही रोकेंगे। इंडिया गेट के आसपास भी हमने प्वाइंट्स लगा रखे हैं और वहां पर अपने जैसे हमने कनॉट प्लेस के पास 10 जगहें ऐसी मार्क कराई हैं, जहां लोग पैदल तो जा सकते हैं, लेकिन गाड़ियां नहीं जा सकती हैं। इंडिया गेट के चारों तरफ करीब 14 जगह पर हमने स्टाफ तैनात किया है, ताकि वहां बहुत ज्यादा भीड़ न हो और जाम न लगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *