Politics: संसद धक्कामुक्की कांड पर प्रताप सारंगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

Pratap Sarangi on Parliament Scuffle: 

Pratap Sarangi on Parliament Scuffle:  संसद में धक्कामुक्की के दौरान गिरने से लगी चोटों से उबर रहे बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कांग्रेस सांसदों पर आरोप लगाया कि उस दिन जानबूझकर टकराव की कोशिश की गई, जब बीजेपी सांसद सदन के प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।उन्होंने ये भी दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया।

Read also-जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से गुलजार हुई घाटी,पर्यटकों में दौड़ी खुशी की लहर

सारंगी ने कहा कि वो भाग्यशाली थे कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी।बी. आर. आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच हुई झड़प में 19 दिसंबर को ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत घायल हो गए थे।

प्रताप सारंगी, सांसद, बीजेपी: कोना है स्टोन वाल का जो है ये चला गया नहीं तो इतना डीप कट तो नहीं होना चाहिए था। सारे डॉक्टर आश्चर्य होते हैं कि आपका आंख कैसे बच गया। अगर सिर लगता तो ऐसा मैंने गिरा ना। दोनों हाथ देकर मैं रुक गया। सिर लगता तो क्या होता? मुकेश राजपूत का सेंस चला गया। वो बीच-बीच में चक्कर आने लगा। मैं तो ये सब देखा। बाकी लोगों ने देखा।

Read also-अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में ABVP ने खोला DMK के खिलाफ मोर्चा, सरकार से की ये डिमांड

राहुल गांधी पर कही ये बात-  उन्होंने (राहुल गांधी) मुझे धक्का दिया। वे (कांग्रेस सांसद) अलग प्रवेश द्वार से अंदर जा सकते थे। चार प्रवेश द्वार हैं। पूरा साल वे (विपक्ष) वहीं बैठे रहते हैं और हम दूसरे रास्ते से अंदर जाते हैं। हमने कभी धक्का नहीं दिया। जिस दिन हम बैठे, हमें धक्का दिया गया।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *